अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हमास को गाज़ा शांति प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए 3-4 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा, "अरब और मुस्लिम देशों के साथ-साथ इज़रायल ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।" ट्रंप ने कहा, "इसपर हमास के जवाब का इंतज़ार है...और अगर वह इसे अस्वीकार करता है तो अंत बेहद दुखद होगा।"