3.5 फीट कद के दूल्हे का एमपी में 3 फीट की दुल्हन से हुआ निकाह

मध्य प्रदेश के विदिशा में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह व निकाह समारोह में 3.5 फीट कद के शाहिद कुरैशी का निकाह 3 फीट हाइट की शाजिया कुरैशी से हुआ। 32-वर्षीय साजिया के पिता कई वर्षों से उसकी कद-काठी के दूल्हे की तलाश कर रहे थे। इस समारोह में करीब 71 जोड़ों का विवाह व निकाह कराया गया।