शोधकर्ताओं ने डेटा लीक के दो ऐसे मामलों का पता लगाया है जिनमें कुल मिलाकर 3.5 बिलियन+ यूज़र्स का डेटा उजागर हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, ये इतिहास के सबसे बड़े डेटा लीक मामलों में शामिल हो सकते हैं। लीक हुए डेटा में दर्जनों देश के लोगों के यूज़रनेम, पासवर्ड और दस्तावेज़ शामिल हैं जिससे उनका अकाउंट हैक हो सकता है।