आठवें वेतन आयोग के लिए कर्मचारी यूनियनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है। अगर यह प्रस्ताव मान लिया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन ₹18,000 से बढ़कर करीब ₹68,940 यानी 283% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनर्स को फायदा मिल सकता है।