3,897 ग्राहकों की जानकारी लीक होने के बाद SBI ने जारी किया बयान
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 'डार्क वेब' पर 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड उजागर होने की जांच कर रहा है। बैंक ने कहा, ''ग्राहकों की जमा राशि पूरी तरह सुरक्षित है और...हम अपने मूल्यवान ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं...हमने साइबर घटना से निपटने...उसके प्रसार को रोकने के लिए तय मापदंड तत्काल सक्रिय कर दिए हैं।"