नैशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, 3-अगस्त से फ्यूचर्स ऐंड ऑप्शन्स (F&O) का ट्रेडिंग टाइम 10-मिनट बढ़ा दिया जाएगा। मार्केट बंद होने का समय दोपहर 3:30 बजे से बदलकर 3:40 बजे कर दिया गया है। हालांकि, बाज़ार के खुलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नॉर्मल मार्केट सेशन अपने तय समय सुबह 9:15 बजे खुलेगा।