3 इंसानों की जान लेने वाले तेंदुए को सूरत में सुनाई गई ‘आजीवन कारावास’ की सज़ा

गुजरात के सूरत में कम-से-कम 3 इंसानों को मारने वाले एक आदमखोर तेंदुए को 'आजीवन कारावास' की सज़ा सुनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि जब एक जानवर इंसानों पर हिंसक हमले करने लगता है तो उसे खुले में नहीं छोड़ा जा सकता और यह आदमखोर तेंदुआ अपनी बाकी ज़िंदगी सूरत के एक पुनर्सुधार केंद्र में गुज़ारेगा।