3 गाड़ियों के बीच बिहार में हुई भीषण टक्कर का वीडियो आया सामने, 48 वर्षीय डॉक्टर की हुई मौत

बिहार के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर तीन वाहनों की भीषण टक्कर में 48 वर्षीय चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मौत हो गई है। घटना में उनके चालक संतोष कुमार की एयर बैग खुलने के चलते जान बच गई जबकि अन्य वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए जिसका वीडियो सामने आया है।