3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तारीखों की घोषणा कर दी है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त तक चलेगी। पिछले साल की तरह इस साल भी यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन होगा। पिछले साल अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।