3 टमाटर व मूंगफली खाकर 30 घंटे तक ज़िंदा रहा दिल्ली में इमारत के मलबे से निकला परिवार

बुराड़ी (दिल्ली) में 4 मंज़िला इमारत ढहने की घटना में एक ही परिवार के ज़िंदा बचे 4 लोग केवल तीन टमाटर और मूंगफली के सहारे कम-से-कम 30 घंटे तक जीवित रहे। बचाए गए एक शख्स ने कहा, "मलबा हटाने की कोशिश की...लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। मैंने हार मान ली थी और सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था।"