3 दिनों की तेज़ी के बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 350+ अंक लुढ़का
भारतीय शेयर बाज़ार लगातार तीन दिनों की तेज़ी के बाद शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 387 अंक गिरकर 82,626 पर जबकि निफ्टी 96 अंक गिरकर 25,327 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 19 कंपनियां आज लाल निशान पर बंद हुईं। HCL टेक, ICICI बैंक और ट्रेंट के शयरों में 1% से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई।