3 दिन की हड़ताल का दिखने लगा असर; गुरुग्राम के 40% इलाके में ब्लैकआउट, फरीदाबाद में बत्ती गुल
हरियाणा में निजी कंपनी को बिजली सप्लाई का लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारी 3-दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। बकौल रिपोर्ट, हड़ताल का असर गुरुग्राम-फरीदाबाद में दिख रहा है जहां गुरुग्राम के 40% इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जबकि फरीदाबाद के कई गांवों-सेक्टरों में भी बत्ती गुल रही। गुरुग्राम में 12-घंटे में 3,000+ शिकायतें मिलीं।