inshorts

3 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर सुरक्षित लौटे स्पेसX मिशन पर गए चारों आम नागरिक

स्पेसX के इंस्पीरेशन-4 के चार अंतरिक्षयात्री धरती की कक्षा में 3 दिनों तक यात्रा करने के बाद धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं। स्पेसX के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने उन्हें स्प्लैशडाउन किया था जिसके बाद उनकी लैंडिंग फ्लोरिडा (अमेरिका) के तट के पास अटलांटिक सागर में सुबह करीब 4:36 बजे हुई। इंस्पीरेशन-4 के चारों अंतरिक्षयात्री आम नागरिक हैं।