3 दिन से बिजली न रहने पर झारखंड में लोगों ने एसडीओ को घेरकर पीटा, मंगवाई भीख
गोमो (झारखंड) में 3 दिन से बिजली नहीं रहने से परेशान लोगों ने गुरुवार को बिजली कार्यालय जाकर हंगामा किया और एसडीओ को घेरकर पीटा। लोगों ने अधीक्षण अभियंता के सामने एसडीओ का जुलूस निकाला और कथित तौर पर एसडीओ को सड़क पर बिठाकर लोगों ने उनसे भीख मंगवाई। अधीक्षण अभियंता से आश्वासन मिलने के बाद एसडीओ को छोड़ा गया।