inshorts

3 दिनों में 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी, सूची जारी

आईएमडी ने 3 दिनों में 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी दी है। 8-9 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान है जबकि बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। 9-10 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की संभावना है।