3 फरवरी से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 5 नए IPO, 2 कंपनियां होंगी लिस्ट

3 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में 5 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं और सभी एसएमई सेगमेंट के हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया पब्लिक इश्यू नहीं है और इसके साथ ही पहले से चल रहा कोई आईपीओ भी नहीं है। शुरू हो रहे नए सप्ताह में सिर्फ 2 कंपनियां शेयर बाज़ार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं।