3 बार रिजेक्ट हुआ वीज़ा, आज उसी अमेरिका में CEO हैं संजय मेहरोत्रा
अमेरिकी कंपनी माइक्रॉन के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने एक बार बताया था कि स्कूल के बाद की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन नई दिल्ली स्थित अमेरिकी ऐम्बेसी ने उनका वीज़ा 3 बार रिजेक्ट कर दिया था। गौरतलब है, 1988 में संजय मेहरोत्रा ने पॉपुलर स्टोरेज ब्रांड SanDisk की स्थापना की और 2016 तक इसके सीईओ रहे।