inshorts

3 बार बेची गई और कई बार बलात्कार का शिकार हुई पीड़िता ने प. बंगाल में पास की 12वीं की परीक्षा

3 बार बेची गई और कई बार बलात्कार का शिकार हुई एक 22 वर्षीय महिला ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है और वह अब कॉलेज की शिक्षा के लिए योग्य हो गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मई 2015 में बचाई गई पीड़िता को नया जीवन शुरू करते देख खुशी होती है।