भारतीय-अमेरिकी जॉय बसु, सनी पटेल और आकाश शाह को वाइट हाउस के फेलो नियुक्त किया गया है। वाइट हाउस फेलोशिप प्रोग्राम में विविध पृष्ठभूमि के पेशेवरों को एक साल के लिए वाइट हाउस के कर्मचारियों, कैबिनेट सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के फुल-टाइम पेड फेलो के तौर पर नियुक्त किया जाता है। बसु वाइट हाउस की जेंडर पॉलिसी काउंसिल में हैं।