3 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में केवल एक नया आईपीओ खुलेगा जो एसएमई सेगमेंट का है। एनएपीएस ग्लोबल का ₹11.88 करोड़ का आईपीओ 4 मार्च को खुलेगा और इसके अलावा पिछले सप्ताह खुले बालाजी फॉस्फेट्स के आईपीओ में भी 4 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। नए सप्ताह में 4 कंपनियों की शेयर बाज़ार में लिस्टिंग होगी।