3-माह पहले किराए पर लिया कमरा, वहीं विस्फोटक भरा; फरीदाबाद में 'आतंकी डॉक्टर' के नए राज़ खुले
फरीदाबाद (हरियाणा) में आतंकवादियों से कनेक्शन को लेकर गिरफ्तार डॉ. मुज़म्मिल से जुड़े कई राज़ सामने आए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उसने तीन महीने पहले कमरा किराए पर लिया था और वहीं पर बैगों में विस्फोटक भरा था। इलाके के लोगों के अनुसार, मुजाहिल कमरे से बाहर कम ही निकलता था और अक्सर कुछ अजनबी लोग उससे मिलने आते थे।