3 माह में पैसा डबल करने वाली कंपनी दे रही है 1 पर 24 बोनस शेयर
मल्टीबैगर स्टॉक Apis India Ltd ने एलान किया है कि वो 1 शेयर पर 24 शेयर बोनस के रूप में देगी। इससे पहले कंपनी ने निवेशकों को 2010 में बोनस दिया था। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेयर ने 3 महीने में पोज़िशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है और 1-साल में शेयरों का भाव 222% बढ़ा है।