ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि एनएसई का निफ्टी अगले तीन महीने तक फ्लैट रहेगा और यह 24,000 के स्तर पर पहुंच सकता है। फर्म के अनुसार, अगले 12 महीने में निफ्टी 27,000 के स्तर पर पहुंचेगा। निफ्टी गुरुवार को 0.72% गिरकर 23,349.90 पर बंद हुआ और यह सितंबर में पहुंचे अपने उच्चतम स्तर से 10% लुढ़का है।