3 महीने में ₹1,000 करोड़ का फायदा, चांदी में आई तेज़ी ने इस कंपनी को किया मालामाल

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान ज़िंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अपनी कुल कमाई में से लगभग 40% यानी लगभग ₹1,060 करोड़ का मुनाफा सिर्फ चांदी से कमाया। इस दौरान कंपनी का मुनाफा ₹2,649 करोड़ रहा। गौरतलब है कि हिंदुस्तान ज़िंक दुनिया की शीर्ष 5 चांदी उत्पादक कंपनियों में से एक है।