एक सड़क हादसे में रविवार को जान गंवाने वाले टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने अपने उद्योगपति पिता पलौंजी मिस्त्री को 2 महीने पहले ही खोया था। दरअसल, रविवार को मुंबई के पास एक सड़क दुर्घटना में 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री की मौत हुई। वहीं, जून में 93 वर्ष की आयु में पलौंजी मिस्त्री का निधन हुआ था।