3 मैचों की टी20I सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर

बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर 3 मैचों की टी20I सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 27-वर्षीय अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खत्म हुई सीरीज़ में कुल 204 रन बनाकर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में 199 रन बनाए थे।