3 लोगों के शव दिल्ली में एक घर से सड़ी-गली अवस्था में मिले
बदरपुर (दिल्ली) में एक घर से 42 वर्षीय महिला व उसकी दो बेटियों (18 व 8-9 वर्ष) के शव सड़ी-गली अवस्था में मिले हैं। शव के 4-5 दिन पुराना होने का संदेह है व प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की बात कही गई है क्योंकि पिछले दो महीनों से उन्होंने मकान का किराया नहीं दिया था।