3 व 4 साल के 2 बच्चों ने हरियाणा में निगले 16 चुंबक, पेट में हो गए कई छेद
फरीदाबाद (हरियाणा) में बीते दिनों 3 व 4-वर्षीय 2 भाई-बहन ने खेल-खेल में खिलौने वाली चुंबकों को निगल लिया। अस्पताल के अनुसार, बच्चे पेट दर्द व उल्टियों की शिकायत पर अस्पताल लाए गए जहां सर्जरी कर एक के पेट से 6 और दूसरे से 10 चुंबक निकाले गए। चुंबक के कारण बच्चों के पेट में कई छेद हो गए थे।