नोएडा की एक अदालत ने 3-वर्षीय बच्ची से 2019 में 'डिजिटल रेप' करने के मामले में अकबर अली नामक 65-वर्षीय बुज़ुर्ग को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि अली टॉफी का लालच देकर उसे अपने कमरे में ले गया था। वहीं, अली के वकील ने कहा, "हम हाईकोर्ट में...इसे चुनौती देंगे।"