3 सीट वाले ऑटोरिक्शा में ठूंस दिए 17 स्कूली बच्चे, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
भिवंडी (महाराष्ट्र) में 17 स्कूली बच्चों को एक ऑटोरिक्शा में बैठाकर चालक गाड़ी चला रहा था जिसका वीडियो वायरल हुआ है। 3 सीट वाले ऑटोरिक्शा में कई बच्चे चालक की सीट के पास और कई सामान रखने वाली जगह पर भी बैठे दिखाई दिए। मामला सोशल मीडिया पर उजागर होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।