तमिलनाडु के तिरुवारुर के निजी स्कूल में 3 वर्षीय बच्चे के हाथ बांधकर उसे पॉलिथीन में लपेटने की घटना सामने आई है। CCTV फुटेज में बच्चा बंधन से छूटने की कोशिश करता और रोता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, महिला अटेंडेंट ने शरारत और शिक्षक की बात न मानने पर ऐसा किया जबकि एक अन्य टीचर मूकदर्शक बनी रही।