3 सरकारी नौकरियां छोड़कर राजस्थान का शख्स कर रहा सोयाबीन की खेती, दे रहा लोगों को जॉब
राजस्थान में रहने वाले धनराज लववंशी नामक शख्स ने 3 सरकारी नौकरियां छोड़ दीं और अब सोयाबीन की खेती कर रहे हैं। धनराज ने 2022 में महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों से खेती की बारीकियां सीखी थीं और पहली बार ₹4 लाख खर्च कर करीब ₹38 लाख का मुनाफा कमाया था। उन्होंने करीब 40 लोगों को रोज़गार भी दिया है।