3 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में दिल्ली में 14 वर्षीय लड़का हिरासत में लिया गया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक 3 साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में उसके पड़ोसी 14-वर्षीय किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बकौल पुलिस, बच्ची की मां द्वारा किशोर से उसके माता-पिता के सामने पूछताछ करने पर उसने यौन उत्पीड़न की बात स्वीकार की। मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।