3 साल की बच्ची को दिल्ली के पार्क में 5-6 आवारा कुत्तों ने काटा, हुई मौत

मोतीनगर (दिल्ली) में 3 साल की एक बच्ची की उसके घर के बाहर 5-6 आवारा कुत्तों द्वारा कथित तौर पर काटने के बाद मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्ची घटना के समय एक पार्क में खेल रही थी। बकौल पुलिस, बच्ची के पिता गार्डनिंग का काम करते हैं और घटना के वक्त वह पार्क में काम कर रहे थे।