घरेलू शेयर बाज़ारों में तेज़ी और अमेरिकी डॉलर के कमज़ोर होने से भारतीय रुपया बुधवार को करीब 31 पैसे मज़बूत होकर ₹86.96 के स्तर पर बंद हुआ। मनीकंट्रोल के मुताबिक, यह भारतीय रुपए में इस साल 11 फरवरी के बाद सर्वाधिक एकदिनी तेज़ी है। गौरतलब है कि 11 फरवरी को भारतीय रुपया करीब 65 पैसे मज़बूत होकर बंद हुआ था।