30% तक बढ़ सकता है यह स्टॉक, नोमुरा ने दिया ₹225 का टारगेट प्राइस
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने गेल इंडिया के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए ₹225 का टारगेट प्राइस तय किया है जो इसके पिछले बंद भाव से लगभग 30% ज़्यादा है। वहीं, इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 2.5% से अधिक उछल गए।