उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने इस सिलसिले में गौतमबुद्ध नगर से महिला सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, बैनर, लैपटॉप व 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।