30 पूर्व आईपीएस अफसरों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- केजरीवाल ने गिराया पुलिस का मनोबल
देशभर के 30 पूर्व आईपीएस अफसरों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिकायत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल ने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में ऑटो से सफर करते समय पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उनके साथ कथित दुर्व्यवहार कर पुलिस का मनोबल गिराने की कोशिश की।