बुल्गारिया के बीच पर 30 मिनट तक धूप में सोने के बाद सिरिन मुराद नाम की 25-वर्षीय ब्रिटिश महिला ने पाया कि उसके माथे पर प्लास्टिक जैसी सिलवटें आ गईं। महिला ने कहा, "आप कितना भी सोच लें कि आपकी त्वचा नहीं जलेगी लेकिन ऐसा होता है...हमेशा सनस्क्रीन लगाएं!" समुद्र तट पर तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।