किसी बैंक में जनधन खाता होने पर उसकी केवाईसी कराना अनिवार्य है जिसके लिए सरकार ने 30-सितंबर तक का समय दिया है। बैंक ऐसा न करने वालों का खाता बंद कर सकता है जिससे लेन-देन रुक सकते हैं और सरकारी सब्सिडी मिलने में दिक्कत आ सकती है। आरबीआई के नियमानुसार, अकाउंट खुलने के 10-साल के भीतर केवाईसी करवा लेना चाहिए।