आईफोन पर ट्रूकॉलर का कॉल रिकॉर्डिंग फीचर 30 सितंबर से बंद हो जाएगा जाएगा। ट्रूकॉलर आईओएस के हेड नकुल काबरा के मुताबिक, कंपनी लाइव कॉलर आईडी और स्वचालित स्पैम कॉल ब्लॉकिंग जैसी अन्य सुविधाओं पर फोकस करना चाहती है इसलिए यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है, 2023 में आईफोन के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए यह सुविधा शुरू हुई थी।