inshorts

30 साल की नौकरी के बावजूद मालिक ने बेटे की शादी में नहीं बुलाया तो थाने पहुंचा बुज़ुर्ग नौकर

ग्रेटर नोएडा में एक सब्ज़ी कारोबारी ने बेटे की शादी में अपने 60-वर्षीय नौकर को नहीं बुलाया तो वह थाने पहुंच गया। बकौल शख्स, वह 30 साल से सब्ज़ी कारोबारी के पास काम कर रहा है लेकिन जब शादी में नहीं बुलाया गया तो उसे लगा कि उसकी वफादारी की कोई कीमत नहीं। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।