सिकुड़ते मृत सागर की ओर ध्यान खींचने के लिए 300 लोगों ने उसके पास कराया न्यूड फोटोशूट

सिकुड़ते मृत सागर की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से लगभग 300 लोगों ने न्यूड होकर और शरीर पर सफेद पेंट लगाकर फोटोशूट कराया है। फोटोग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक ने 'पर्यावरण संबंधी आपदा' को उजागर करने के लिए तीसरी बार यहां फोटोशूट किया है। पृथ्वी पर सबसे निचले स्तर पर स्थित मृत सागर सालाना लगभग एक मीटर सिकुड़ रहा है।