300वें वनडे में कोहली ने बनाया नया कीर्तिमान; क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
पूर्व कप्तान विराट कोहली रविवार को 300 वनडे खेलने वाले सातवें भारतीय क्रिकेटर बन गए। इसी के साथ वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए जिन्होंने 300 वनडे व कम-से-कम 100 टेस्ट व 100 टी20I मैच खेले हैं। गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने 300वें वनडे में कोहली 14 गेंद पर 11 बनाकर आउट हुए।