30वीं रैंकिंग वाले ट्यूनीशिया ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को फीफा विश्व कप 2022 में हराया
फीफा विश्व कप-2022 के ग्रुप-डी में बुधवार को 30वीं रैंकिंग वाले ट्यूनीशिया ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराया। 2014 संस्करण के बाद से विश्व कप में यह फ्रांस की पहली हार है। हालांकि, इस जीत के बावजूद ट्यूनीशिया नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच सका और ग्रुप-डी से फ्रांस व ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में पहुंचे।