31 अक्टूबर तक दिल्ली की सड़कों से सभी धूल और कचरा साफ करें: MCD से CAQM
CAQM ने MCD के लिए दिल्ली की सड़कों, मीडियन, फुटपाथ और दूसरी खुली जगहों से जमा धूल, कचरा, कंस्ट्रक्शन व डिमोलिशन वेस्ट हटाने के लिए 31-अक्टूबर की डेडलाइन तय की है। यह कदम सर्दियों में प्रदूषण से निपटने की तैयारियों के तहत उठाया गया है। लापरवाही बरतने पर ज़िम्मेदार एजेंसियों या अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।