संसद के आगामी बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा और सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के मुताबिक, सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।