31 दिन से बंद है US सरकार, अब तक $7 बिलियन डूबे; $14 बिलियन तक पहुंच सकता है नुकसान
अमेरिका में सरकारी बंद (शटडाउन) अब 31वें दिन में पहुंच गया है। इस शटडाउन से केवल 4 हफ्तों के अंदर $7 बिलियन का नुकसान हो चुका है। बकौल एक्सपर्ट्स, यह शटडाउन 6-8 हफ्ते तक चला तो अमेरिका को $11-14 बिलियन का पर्मानेंट नुकसान होगा। इस शटडाउन के कारण 6.7-लाख फेडरल कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला और $400-मिलियन रुका पड़ा है।