31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मिज़ोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में 1 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। 31 दिसंबर-1 जनवरी के बीच पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है।