inshorts

31 दिसंबर को फाइनेंस से जुड़ी कौनसी डेडलाइन आ रही हैं? निपटा लें ये ज़रूरी काम

हज़ारों टैक्सपेयर्स के लिए देरी से या रिवाइज़्ड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर तय की गई है। इसके अलावा GSTR-9 और GSTR-9C फाइल करने की भी यह आखिरी तारीख है। पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी गई है। वहीं, कंपनी लॉ फाइलिंग की डेडलाइन भी 31 दिसंबर है।